मंच का परिचय
श्री प्रमोद ग्रोवर और श्रीमती स्वराज ग्रोवर ऐसे नाम हैं जो समाज सेवा और जनकल्याण के पर्याय से बन गए हैं। पूरे मनोयोग से समाज के उपेक्षित व निर्धन तथा असहाय लोगों को सम्बल देने व टूटते, बिखरते परिवारों को जोड़ने की अजीब सी धुन में लगे ग्रोवर दम्पती पर नियति ने गत वर्ष ऐसा कहर ढाया कि आज के ही दिन 29 दिसम्बर 2004 को हंसों की इस समाज सेवी जोड़ी में से एक को हमेशा के लिए विधाता ने छीन लिया। श्रीमती ग्रोवर पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा। कार दुर्घटना में उन्होंने अपने पति (श्री प्रमोद ग्रोवर) के साथ-साथ अपने प्रिय भाई (श्री स्वदेश कुमार) को भी खो दिया। अब उनके सामने दो रास्ते थे एक तो घर में बैठकर चुपचाप शोक मनाएँ और दूसरा स्व. प्रमोद ग्रोवर के छोड़े हुए अधूरे कार्यों को दूने उत्साह से पूरे करें। श्रीमती ग्रोवर ने एक वीरांगना की भाँति दूसरा पथ चुना। और वह पथ है समाज सेवा का, जन कल्याण का, लोकहित का।समाज सेवा के इन्हीं सब कार्योँ को मिलजुलकर सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ही 'प्रमोद ग्रोवर जन कल्याण मंच' की स्थापना की गई है। इस मंच के उद्देश्य हैं कमजोर व उपेक्षित लोगों की सहायता करना, आपसी कलह से टूटते परिवारों को जोड़ना, नारी प्रगति, निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना, अन्य समाज के लिए हितकारी कार्य करना। इस मंच से अनेक लब्धप्रतिष्ठ लोग जुड़े हुए हैं।
******

0 Comments:
Post a Comment
<< Home